✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

“दुकान बंद करवा देंगे” फर्जी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर पहुंचे बदमाश, जानिए रांची का हाई प्रोफाइल रंगदारी कांड

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 5:27:02 PM

रांची (RANCHI): राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र से रंगदारी और धमकी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लालजी हिरजी रोड स्थित श्री राम कॉम्प्लेक्स के एक स्पोर्ट्स शोरूम में कुछ लोगों ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर जमकर हंगामा किया. आरोप है कि हथियारबंद गार्ड के साथ पहुंचे बदमाशों ने शोरूम मालिक और पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद मेहता को डराया-धमकाया और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित परिवार भय के माहौल में है. मामले को लेकर कोतवाली थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है.

पीड़ित नरेश प्रसाद मेहता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 11 बजे वह अपने शोरूम “स्पोर्ट्स जंक्शन इंटरप्राइजेज” में मौजूद थे. इसी दौरान मित्तल भंडार का मालिक दो अन्य लोगों और एक हथियारबंद सुरक्षाकर्मी के साथ दुकान में घुस आया. सुरक्षा गार्ड ने नीले रंग का सफारी सूट पहन रखा था और उसके कंधे पर दो नाली बंदूक टंगी हुई थी.

दुकान में प्रवेश करते ही मुख्य आरोपी ने खुद को आर.के. गर्ग बताते हुए इनकम टैक्स कमिश्नर होने का दावा किया. आरोप है कि उसने पूर्व सैनिक मेहता को धमकाते हुए कहा कि वह उनकी इनकम टैक्स फाइल दोबारा खुलवा देगा और झूठे केस में फंसाकर उनका कारोबार बंद करवा देगा. आरोपी ने रौब झाड़ते हुए यहां तक कह दिया कि “तुम्हें एसपी, एसएसपी और डीसी भी नहीं बचा पाएंगे. हम बड़े पूंजीपति लोग हैं, तुम्हारे व्यापार के साथ कुछ भी कर सकते हैं.”

घटना के कुछ देर बाद ही एक अन्य आरोपी राहुल अग्रवाल ने, जो खुद को असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स बता रहा था, दुकान मालिक के बेटे सर्वेश बागला को फोन किया. फोन पर आरोपी ने मामले को “सेटल” करने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि बात नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित पूर्व सैनिक ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यदि भविष्य में उनके परिवार या कारोबार के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए मित्तल भंडार के मालिक राहुल अग्रवाल और उसके सहयोगी जिम्मेदार होंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Tags:High-Profile Extortionranchiranchi updateranchi newsFake Income Tax CommissionersFake Income Tax Commissioners in ranchilatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.