✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बुधवार को भाजपा की रायशुमारी में हंगामा, गुरुवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में पॉकेटमार की धुनाई 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 12, 2024,
Updated: 6:56 AM

धनबाद(DHANBAD):  गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश धनबाद में थे.  धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड के विवाह भवन में कार्यक्रम आयोजित था.  नेता और कार्यकर्ता अधिक थे, जगह छोटी पड़ गई थी.  यह कार्यक्रम 10 सितंबर को ही प्रस्तावित था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली बुलावा हो जाने के कारण कार्यक्रम टाल दिया गया था.  वही कार्यक्रम आज विवाह भवन में आयोजित हुआ.  प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज  दिखे.  पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया.  झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित तमाम कांग्रेसी कार्यक्रम में मौजूद रहे.  कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने चांदी का मुकुट देकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया.  कांग्रेस का "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धनबाद पहुंचे थे. 

 धनबाद से वह लोयाबाद निकल गए, जहां प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो की अगुवाई में कार्यक्रम प्रस्तावित था.  लेकिन इसी कार्यक्रम में भीड़ के बीच  एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुन जानकर सब आश्चर्य में पड़ गए.  दरअसल, कांग्रेस  नेता वैभव सिन्हा सहित कई नेताओं की पॉकेटमारी हो गई. पॉकेटमार भी पकड़ में आ गया.  फिर क्या था, कांग्रेसियों ने हाथ की सफाई शुरू कर दी.  पॉकेटमार की जमकर ठुकाई हुई.  इधर, बुधवार को भाजपा की  रायशुमारी  में भी हंगामा हुआ था.  हंगामा किसने कराया, क्यों कराया गया, इसको लेकर कई तरह की बातें कही -सुनी जा रही है. कोई कह रहा है कि बाहर से आदमी भेजकर हंगामा कराया गया तो कोई कह रहा है कि टिकट के कुछ दावेदारों की यह करतूत थी. जो भी हो रायशुमारी का बक्शा अब रांची पहुंच गया है. रायशुमारी के भरोसे किसको टिकट मिलता है ,यह देखने वाली बात होगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadCongressBJPuproar in BJP's opinion pollpickpocket beaten up in Congress programCongress programpolitics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.