✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी की खुशियां हुईं मातम में तब्दील: दो गुटों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पिता की गोली लगने से गई जान, गाँव में पसरा मातम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:49:25 AM

देवघर (DEOGHAR) : कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग सखुआ जंगल के पास शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को गोली लग गई. इस हादसे में 40 वर्षीय कारू राउत की मौत हो गई, जो इसी गांव के रहने वाले थे.

शादी की तैयारी के बीच छाया मातम
जानकारी के मुताबिक, कारू राउत की बेटी की शादी 7 नवंबर को तय थी और घर में खुशी का माहौल था. शाम को घर के पास ही दो गुटों में विवाद शुरू हो गया. झगड़े की आवाज सुनकर कारू राउत लोगों को शांत कराने पहुंचे, तभी अचानक किसी ने गोली चला दी. गोली उनके पेट के बाईं ओर लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

गोली लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने घायल कारू राउत को तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल गोली चलाने वाले की पहचान की जा रही है.

कारू राउत की मौत से गांव में शोक की लहर है, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, अब वहां मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Tags:news updatejharkhand newslatest newsbig newsdeoghardeoghar big newsdeoghar updatecrime newsdeoghar kolikand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.