☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

WeatherAlert:आज फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, राजधानी रांची समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, पढ़े अपने जिले का हाल

WeatherAlert:आज फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, राजधानी रांची समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, पढ़े अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है. यहीं वजह है कि कभी कड़ी धूप, कभी बारिश कभी वज्रपात से लोगों की परेशानी बढ़ रही है.पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहा,जहां कड़ी धूप खिली और शाम को हल्की सिहरन भी महसूस हुई, तो वहीं  एक बार फिर आज झारखंड के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे तो कई जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है, तो वहीं राजधानी रांची समेत कई जिलों में ओलावृष्टी की संभावना है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रविवार से सामान्य हो जायेगा झारखंड का मौसम

वहीं झारखंड के तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है, तो वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आया है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं कल यानि रविवार से झारखंड का मौसम सामान्य हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.

जानें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27और 14 डिग्री रह सकता है.

Published at:22 Feb 2025 08:42 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.