✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update:झारखंड पर फिर मेहरबान हुआ मौसम! अधिकतम तापमान में आयेगी 2 से 3 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में होगी बारिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:09:08 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों फिर से मौसम मेहरबान नजर आ रहा है, यही वजह है कि झारखंड में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक डिप्रेशन का असर देखा जा रहा है और राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो राज्य के अधिकांश जिलों में कल हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चली, वहीं सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा जिले में 16.2 मिमी हुई. वही सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो 45.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में तो वही सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज यानि सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.  

आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से ही झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है. वही आपको बता दे कि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट भी आज दर्ज की जा सकती है. जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा. आज मौसम विभाग की ओर से पूरे राज्य में बारिश की संभावना है, वहीं कुछ जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, इसलिए इस तरह लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.  

पढ़ें जिलों का संभावित तापमान 

वही आज राज्य के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो धनबाद, दुमका, गोड्डा गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. वहीं लातेहार, चतरा, गढ़वा, पलामू कोडरमा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और गुमला में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. सरायकेला खरसावां पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. 

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherimd alert regarding rain in jharkhandimd alert regarding rainrain in jharkhand todayrain in jharkhandheat wave in jharkhand todayheat wave in jharkhandimd alert in jharkhandimdjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.