✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज गरज के साथ बारिश की प्रबल संभावना, येलो अलर्ट जारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:04:39 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मानसून अब अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है.देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश ने दस्तक नही दी है ऐसा लगता है मानो दिल्ली से बारिश ने विदाई ले ली है, लेकिन अभी बिहार, उड़ीसा, झारखंड और बंगाल की खाड़ी से लेकर कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है. और आगे भी होने की संभावना है.मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ जिसका असर ओडिशा बंगाल और झारखंड में देखने को मिलेगा.

इन जिलों में आज गरज के साथ बारिश की प्रबल संभावना

झारखंड के मौसम की बात करें तो राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है.वही आज यानी बुधवार के दिन भी मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.आज बोकारो धनबाद खूंटी और पूर्व सिंहभूम में गरज के साथ हल्की मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है.वही वज्रपात को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है.इसके साथ ही रामगढ़, हज़ारीबाग़ जामताड़ा, चतरा लोहरदगा और कई जिलों में बारिश की प्रबल संभावना जतायी गयी है.

वज्रपात को लेकर आईएमडी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पलामू प्रमंडल के गढ़वा और पलामू जिले में बारिश के साथ-साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की चेतावनी दी है. वही बारिश के समय संभव हो तो घर पर रहने की चेतावनी दी गई है, वहीं बारिश के समय पेड़ या फिर बिजली के खंभों के लिए नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.