☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update:झारखंड में सुबह-शाम कनकनी, तो दिन में बढ़ रही है तपिश, पढ़े इस हफ्ता कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Update:झारखंड में सुबह-शाम कनकनी, तो दिन में बढ़ रही है तपिश, पढ़े इस हफ्ता कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. इसी बीच लोगों को इससे काफी ज्यादा परेशानी भी हो रही है. एक तरफ जहां पिछले कई दिनों से झारखंड में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी तो वहीं इसमे अब पिछले दो दिनों से लगातार अब गिरावट देखी जा रही है. पिछले 3-4 दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आई है.वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी गई.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पढ़ें अगले तीन चार दिनों के मौसम का हाल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले तीन-चार दिनों में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकी एक या दो डिग्री अधिकतम या न्यूनतम तापमान में गिरावट या बढ़ोत्तरी हो सकती है.वहीं राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

 सुबह-शाम कनकनी, तो दिन में बढ़ रही है तपिश

झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं. जिसकी वजह से शाम और सुबह में लोगों को सिहरन महसूस हो रही है, लेकिन वहीं दोपहर के समय कड़क धूप लोगों की तपिश बढ़ा रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. वही मौसम में सर्द गर्म की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है, जिससे लोगों को सावधान रहने की चेतावनी भी दी जा रही है.

पढ़ें अपने जिले का हाल

आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29  डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26  डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 और 8 डिग्री रह सकता है.

जानें पिछले 24 घंटे में किस जिले के न्यूनतम तापमान में कितने डिग्री की गिरावत दर्ज की गई

रांची-2 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर-3 डिग्री सेल्सियस

धनबाद-2 डिग्री सेल्सियस

डाल्टनगंज-0  डिग्री सेल्सियस

देवघर-1 डिग्री सेल्सियस

मेदिनीनगर-0 डिग्री सेल्सियस

मैक्लूसकीगंज-1 डिग्री सेल्सियस

Published at:07 Feb 2025 08:38 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.