✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update: झारखंड में एक बार फिर से मॉनसून हुआ सक्रिय, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:57:37 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले तीन दिनों से मानसून की बेरूखी की वजह से हल्की बारिश हो रही है.जिसकी वजह से लोग उमस वाली गर्मी से परेशान रहे.लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से झारखंड के लोगो के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई जिसमे मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून एक फिर प्रभावी होगा जिससे अच्छी बारिश होगी.मौसम विभाग का कहना है कि आज से झारखंड में बादलो का दमदार आगमन होगा जिससे भारी बारिश की उम्मीद है.

पढें कैसा था शुक्रवार का हाल

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों की बात करें तो अधिकाँश जिलो में दिन में कड़ी धूप देखने को मिली जिसकी वजह से गर्मी से लोगो का हाल बेहाल रहा.वही रांची में शाम हुई हल्की बारिश से भी अधिक्तम तापमान में कोई फ़र्क नहीं पड़ा.सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो गोड्डा में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.वही सबसे कम तापमान 24.6 रांची में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.शुक्रवार को सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई.

आज झारखंड में मानसून पूरी तरह से प्रभावि रहेगा

वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में मानसून पूरी तरह से प्रभावि रहेगा जिसकी वजह से झमाझम बारिश की उम्मीद है.क्योंकि आज मानसून का ट्रफ़ झारखंड से होकर गुजर रहा है जिसका प्रभाव आज झारखंड पर दिखेगा.जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा.वही पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे जो मानसून का अच्छा संकेत है.आईएमडी की माने तो आने वाले तीन-चार दिन तक झारखंड यहीं स्थिति देखने को मिलेगी.जिस तरीका से मानसून का ट्रफ़ और बादल झारखंड पर मेहरबान दिख रहे हैं उसको देख कर आईएमडी ने उम्मीद जताइ है कि 75% बारिश हो सकती है जो अब तक की बारिश की कमी को पूरा कर देगा.

पढें आज का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं पलामू में आज अधिक्तम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्युनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिक्तम अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.