✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 8 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 5:45:39 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. राज्य के लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवा, आंधी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 8 मई तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं.

मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है. इन इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है और आंधी जैसी स्थिति बन सकती है.

5 मई को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. इस दिन खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है.

 इस बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ का असर है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों के मिलन से राज्य के मौसम में यह अस्थिरता देखी जा रही है. इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम लगातार बदलता रहेगा. फिलहाल राज्य का औसत अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. जबकि कुछ दिन पहले तक कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया था. ऐसे में यह मौसम बदलाव लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है.

मौसम विभाग का कहना है कि 8 मई तक दोपहर बाद कई जिलों में आंधी और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि सुबह के समय बादल और उमस लोगों को थोड़ा परेशान कर सकते हैं, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में मौसम ठंडा और सुहावना होने की संभावना है. आने वाले कुछ दिन झारखंड के लोगों के लिए गर्मी से राहत भरे रहेंगे, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के कारण सतर्क रहने की भी जरूरत होगी.

 

Tags:JharkhandJharkhand WeatherJharkhand Weather Alert 2026IMD Orange Alert RainRanchiranchi weatherWeather Alert 2026Jharkhand newsWeather updateWeather update news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.