✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Report:झारखंड के लोगों को परेशान कर सकता है मौसम,कभी धूप तो कभी बारिश की दिखेगी आंख मिचौली 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:14:11 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):1 जुलाई 2025 से लगातार हो रही बारिश ने झारखंड में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है.मौसम विभाग की माने तो राज्य में अब तक पूर्वी सिंहभूम पहले नंबर पर है जबकी दूसरे नंबर पर राजधानी रांची है.आईएमडी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में बारिश ने 1 साल का कोटा पूरा कर लिया है.अब तक झारखंड में 70% अधिक बारिश हो चुकी है.पूर्वी सिंहभूम में 1 जून से अब तक यानि 47 दिनों में 397.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.यानी यहाँ अब तक 155 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. वही रांची में 47 दिन में 122 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

लोगों को लगातार हो रही बारिश से मिली है राहत

वही पिछले दो दिनों से झारखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. हालंकी बीच-बीच में बारिश हो रही है लेकिन दिन भर रिमझिम बारिश से लोग अब राहत की सांस ले रहे है.पिछले 24 घंटों में भी मौसम का कुछ यही हाल रहा अधिकांश जिलो में सामान्य रूप से बारिश शाम के समय देखी गई.वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और हल्की फुल्की बारिश देखी जाएगी.

 झारखंड पर मानसून का असर ना के बराबर दिखेगा

मौसम विभाग की माने तो मौसम का ट्रफ अब बिहार की ओर बढ़ चुका है यही कारण है कि अब झारखंड पर इसका असर ना के बराबर दिखेगा, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर आज झारखंड के अधिकांश जिलों में देखने को मिलेगा जहां दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा.हालांकी मौसम विभाग की ओर से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

आज दिन भर दिखेगी धूप और बारिश की आंख मिचौली 

मौसम विभाग की माने तो आज दिन भर कभी बारिश तो कभी धूप की आँख मिचौली देखने को मिलेगी. वही राज्य के अधिकांश जिलों में कभी बुंदा बांदी तो कभी रिमझिम बारिश का नजारा दिखेगा.हालांकी आंधी तूफ़ान और वज्रपात की संभावना नहीं है.जिसकी वजह से मौसम विभाग की ओर से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.मौसम विभाग की माने तो धूप और बारिश की आँख मिचौली 20 जुलाई तक देखने को मिलेगी.जिससे सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होगी जो 2 व्हीलर पर घूमकर अपना काम करते है उन्हें कभी धूप तो कभी बारिश की मार झेलनी पड़ेगी.

उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है

वही झारखंड के लोगों को गर्मी परेशान कर सकती हैं, कभी धूप कभी बारिश की वजह से लोगों को उमस की मार झेलनी पड़ सकती है, वही झारखंड के तापमान की बात है कि जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है वही आनेवाले अगले दो दिनों में इसमे दो डिग्री गिरावट भी आ सकती है मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.