✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Report: लगातार चढ़ते पारे ने बढ़ाई झारखंड वासियों की मुश्किल, उमस वाली गर्मी से हाल बेहाल, आज इन जिलों में राहत की उम्मीद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:05:40 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.जहां मौसम विभाग ने झारखंड में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3-4 दिनों में झारखंड में गर्मी बढ़ सकती है वही तापमान बढ़ने की वजह से लोगों का पसीना छूट जाएगा. हालांकि बीच-बीच में  हल्की-फुल्की बारिश और हवा चलती रहेगी लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

इन जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है

आज झारखंड के जिन जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है उन जिलों में रांची, खूंटी, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज जिले शामिल है.आज इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

पढें कैसा रहा शनिवार का मौसम

आपको बताये कि पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्यों के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हुई.जिससे और ज्यादा उमस बढ़ गयी.कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में भी हल्की बारिश हुई तो वहीं तेज हवाओं की वजह से गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत मिली, लेकिन अधिकतम तापमान पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वही आनेवाले अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.