✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Report: झारखंड में दो दिन बाद फिर बढ़ सकती है सिहरन, 4 से 5 डिग्री गिरेगा पारा, पढ़ें आज के मौसम का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:55:14 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है.वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3-4 दिनों में इसमे 4 से 5 डिग्री की गिरावट भी देखी जाएगी,यानि गुरुवर से एक बार फिर झारखंड में हल्की सिहरन बढ़ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं राजधानी रांची की बात करें, तो रांची में आज अधिकतम 30 तो न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है.

पढ़ें आज के मौसम का हाल

इसके साथ ही आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 29  डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 16 डिग्री रह सकता है.

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

मंगलवार को झारखंड में सबसे अधिक तापमान, सरायकेला जिला में 34.2 डिग्री सेल्सियस, तो सबसे कम तापमान, चतरा में 9.3 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया. वहीं मौसम में लगातार जारी उतार चढ़ाव के बीच लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है, ताकि मौसमी बीमारी और एलर्जी से लोग बच सकें. वहीं किसानों को भी खास दिशा निर्देश दिया जा रहा है ताकि वह फसल के होने वाले नुकसान से बचें.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.