✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Report:झारखंड से मानसून को हुआ बैर!जुलाई में चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल, पढें क्या कहता है मौसम विभाग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:06:13 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राजधानी रांची समेत झारखंड के अन्य जिलों में जिस तरह से कड़क और तेज धूप निकल रही है उसको देखकर बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता कि मानसून के दिन चल रहे हैं.झारखंड में बारिश की संभावना तो बनती है लेकिन अनुमान के अनुसार बारिश नहीं होती है.इस साल अब तक 49% कम बारिश झारखंड में हुई है ऐसा लगता है मानो झारखंड से मानसून नाराज चल रहा है यही वजह है कि बारिश होते-होते, बादल अपना रास्ता बादल लेते हैं और बारिश कहीं और हो जाती है.

जुलाई में चिलचिलाती धूप से लोगो का हाल बेहाल

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड में राजधानी रांची, सरायकेला, जमशेदपुर और अन्य जिलों में भी कड़क धूप निकली जिसकी वजह से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया. वही धूप होने से अधिक तापमान में वृद्धि हुई. वही कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली.पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिला में दर्ज किया गया जहां तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सबसे कम तापमान राजधानी राजधानी रांची का 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.सबसे अधिक वर्षा खूंटी जिले में 74.2मिलीमीटर हुई.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मंगलवार यानी आज के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से आज कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और सिमडेगा शामिल है.इन जिलों में रहने वाले लोगों को भारी बारिश से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है क्योंकि इन जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है.इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

आज इन चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

वही बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिस तरह से मौसम की उम्मीद विभाग कर रहा है वैसी बारिश नहीं हो रही है लेकिन उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक अच्छी बारिश होगी और झारखंड में मानसून में जो कम बारिश हुई है उसकी भरपाई हो जाएगी.कम बारिश के पीछे मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मानसून ट्रैक में बदलाव को माना है.

पढ़े आज अपने जिलों का सम्भावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिक्तम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्युनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गढ़वा का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDIMD alert regarding rain in JharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.