☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather report:आज भी झारखंड में दिखेगा बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Weather report:आज भी झारखंड में दिखेगा बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले कई दिनों से लोग प्रचंड गर्मी की मार से परेशान थे. रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे जिससे लोगों को उम्मीद थी कि आज गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन उमश भरी गर्मी ने लोगों को खूब सताया. वहीं राजधानी रांची का पर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां खरसावां का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस, तो वही सबसे कम तापमान चाईबासा में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज यानी सोमवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

आज भी झारखंड में होगी झमाझम बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर आज भी झारखंड में देखने को मिलेगा.जिसकी वजह से आज पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इस इस दौरान कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है.  मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई और पेड़ के नीचे खासकर शरण लेने से मना किया गया है. वहीं राजधानी रांची में आज बारिश के  साथ-साथ वज्रपात की संभावना है.जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

पढें अपने जिलों का संभावित तापमान 

आज राज्य के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना. धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही पलामू में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वही गढ़वा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Published at:17 Jun 2024 09:10 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDIMD alert regarding heat wave in jharkhand todayIMD alert regarding heat wave in jharkhandIMD alert regarding rain in jharkhand todayIMD alert regarding rain in jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.