☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Report: झारखंड में आज भी जमकर बरसेंगे बादल!इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Report: झारखंड में आज भी जमकर बरसेंगे बादल!इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनो झमाझम बारिश हो रही है.जिससे झारखंड के किसानों के साथ आम लोग के चेहरे पर भी हंसी खिली है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के अधिक्तम जिलों की बात करें तो गुरुवार के दिन बारिश देखी गई.हालांकी दोपहर के समय लोगो को गर्मी का एहसास हुआ लेकिन शाम में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया और लोगो को गर्मी से राहत मिली.गुरुवार को सबसे अधिक बारिश रांची में 70.4 मिलीमीटर हुई.सबसे अधिक तापमान की बात करें गोड्डा में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान राजधानी रांची में तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वही आज यानी शुक्रवार को भी राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है.

आज झारखंड में झमाझम बारिश की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो उड़ीसा के तट पर बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ झारखंड से पार होने की वजह से झारखंड में मौसम सुहाना बना रहेगा. जिसमें अच्छी बारिश की उम्मीद है.यानि आज भी झारखंड में जमकर बादल बरसेगे.आईएमडी की माने तो आनेवाले दो दिनों तक राज्य का मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आज मौसम विभाग ने राज्य में अच्छी बारिश की संभावना जताई है तो वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश की भी उम्मीद है.इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.जिन जिले में भारी बारिश की उम्मीद है उन जिलों में खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिला शामिल है.इन जिलों के लोगों को खास तौर पर आज सावधान रहने की ज़रूरत है.

पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Published at:26 Jul 2024 08:08 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.