☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather News:गर्मी और लू की चपेट में राजधानी रांची! 18 जून से मिल सकती है राहत, इस दिन से होगा मानसून का आगमन

Weather News:गर्मी और लू की चपेट में राजधानी रांची! 18 जून से मिल सकती है राहत, इस दिन से होगा मानसून का आगमन

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों झारखंड पूरी तरह से प्रचंड गर्मी और हीट वेव की मार से परेशान है. सबसे ठंडी कहीं जाने वाली राजधानी रांची का तापमान पिछले 8 दिनों से 40 डिग्री चल रहा है.वहीं शनिवार के दिन राजधानी रांची का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग की माने तो 17 जून से राजधानी रांची का तापमान गिर सकता है. वही 19 जून से राजधानी रांची में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा यानी लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है वहीं बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है.

18 जून को झारखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 जून को झारखंड के अधिकांश जिलों में हिटवेव चलेगी.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वही 18 जून से राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.वही 19 जून से झारखंड में मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है.

आज पलामू और कोल्हान प्रमंडल में चलेगी जबरदस्त हीटवेव 

वही आज यानि रविवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड के पलामू और कोल्हान प्रमंडल में लू चलने की संभावना है. 17 जून को पलामू प्रमंडल में लू चलने की संभावना जताई गई है. जिसेसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वही इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. झारखंड के दो जिले साहिबगंज और पाकुड़ को छोड़कर अन्य जिलों में 40 डिग्री तक पहुंच चुका है. वहीं शनिवार के मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां जिला का 45.9. डिग्री सेल्सियस रहा.

Published at:16 Jun 2024 08:31 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDIMD alert regarding heat wave in jharkhand todayIMD alert regarding heat wave in jharkhandIMD alert regarding rain in jharkhand todayIMD alert regarding rain in jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.