✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:आज कहीं कोहरा, तो कहीं बादलों  का रहेगा डेरा, बढ़ सकती है झारखंड की कनकनी, पढ़ें कब मिलेगी ठंड से राहत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:42:24 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पूरे देश में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं.वहीं झारखंड की बात करें तो झारखंड में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से लोगों का हाल बेहाल है.वहीं मौसम विभाग की ओर से झारखंड के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर आई है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है.यानि कि लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है.आजय यानि गुरुवार का मौसम की बात करें तो आज राज्य में कहीं हल्की मध्यम दर्जे का कोहरा दिखाई देगा, वहीं आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

आज कहीं कोहरा, तो कहीं बादलों  का रहेगा डेरा

गुरुवार के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आज कोहरा और बादल की वजह से कनकनी बढ़ सकती है, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह से ही झारखंड में ठंड का असर लगभग खत्म होने की संभावना है. वहीं आज रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है.वहीं झारखंड का अधिकतम पारा 27 डिग्री और नया न्यूनतम तापमन 14 डिग्री के आस-पास रहेगा.

पढ़ें पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाये तो राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क रहा.सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 27.6 डिग्री सेल्सियस तो ही न्यूनतम तापमन हज़ारीबाग़ में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अभी भी झारखंड के अधिकांश जिलों का तापमान 10 से 15 डिग्री के आस पास है.झारखंड में कोहरे की वजह से बीमार विमान सेवाएं भी बाधित हो रही है, बुधवार की सुबह कई विमान देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

Tags:jharhkand weather update todayjharhkand weather updatejharhkand weather alert todayjharhkand weather alertjharhkand weather forecast todayjharhkand weather forecastjharhkand weather news todayjharhkand weather newsjharhkand weatherjharhkandjharhkand newsjharhkand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.