✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:आज झारखंड में मानसून का इंतजार होगा खत्म! इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, पढ़ें अपने जिले का हाल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:44:46 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून के इंतजार में बैठे लोगों का इंतजार आज से खत्म हो जाएगा, क्योंकि आज मौसम विभाग की ओर संभावना जताई गई है कि पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश होगी. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो राजधानी रांची के साथ कई जिलों में दोपहर के समय कड़ी धूप खिल रही है, जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा.लेकिन शाम होते होते हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया. वहीं सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां जिला का रहा, जहां 40.9 डिग्री सेल्सियस तो वहीं सबसे कम तापमान राजधानी रांची का 24.4 डिग्री सेल्सियस देखा गया. वहीं आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिक्तम जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. 

साउथ वेस्ट मानसून भी झारखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है

 मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसका असर आज झारखंड में देखने को मिलेगा. इसकी वजह से आज राज्य की अधिकतम जिलों में मूसलाधार बारिश तो कई जिलों में हल्की बारिश देखी जाएगी.वहीं गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. वही साउथ वेस्ट मानसून भी झारखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जो झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. आज से मानसून का असर आज से झारखंड में देखने को मिल सकता है. 

इन जिलों  में आज बारिश की संभावना

 मौसम विभाग की ओर से आज झारखंड में जिन जिलों में अच्छी खासी बारिश की संभावना जतायी गयी है, उन जिलों में गढ़वा, लातेहार, पलामू हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज दुमका और गोड्डा शामिल हैं. वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश देखी जा सकती है. जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.  

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsIMDIMD alert in jharkhandIMD alert in jharkhand regarding rainjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.