✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:झारखंड में आज भी होगी झमाझम बारिश लेकिन अधिकतम तापमान में नहीं आएगी गिरावट, पढ़े अपने जिले का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:38:54 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है. मौसम विभाग की माने तो महाराष्ट्र तक मानसून पहुंच चुका है लेकिन झारखंड और बिहार में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.वहीं वज्रपात और हीट वेव से भी लोगों का हाल बेहाल है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो कई जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की स्थिति देखी गई. वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड की कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि इससे अधिकतम तापमान किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आएगा. 

बारिश से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है. जिसकी वजह से पिछले तीन दिनों से झारखंड का मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. वही इस निम्न दबाव की वजह से ही झारखंड में कई जिलों में हल्की बारिश देखी जा रही है. हालांकि इससे अधिकतम तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है और ना ही लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन जब तक बारिश हो रही है तब तक लोग गर्मी से थोड़ी राहत पा रहे हैं. 

झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी आज जिन जिलों में बारिश होगी उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी जिला शामिल है. इन जिलों में आज हल्की बारिश के साथ वज्रपात भी होगी. वही यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.लोगों को सावधान रहने की खास तौर पर जरूरत है. 

पढे अपने जिलों का संभावित तापमान

वहीं राज्य के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कोयलांचल यानी धनबाद का तापमान अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.लौहनगरी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही पलामू का आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वही गढ़वा का भी आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsIMDIMD alert regarding heat wave in jharkhandIMD alert regarding rain in jharkhand todayRain in jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.