✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:सुबह शाम सिहरन, तो दोपहर में गर्मी, कुछ यू रंग बदल रहा है झारखंड का मौसम,पढ़ें कब तक रहेगा ये हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:03:43 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):फरवरी का दूसरे सप्ताह खत्म होते होते झारखंड में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है. फरवरी में मार्च और अप्रैल का एहसास हो रहा है.वहीं पिछले 24 घंटे झारखंड का मौसम की बात करें तो बुधवार के दिन अधिकांश जिलों में अच्छी खासी धूप देखने को मिली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली, तो वहीं गर्मी का भी एहसास हुआ.हालांकी शाम और सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं लोगों को ठंड का एहसास करा रही है,लेकिन दोपहर होते होते फिर से गर्मी का बढ़ रही है.

पढ़ें कब बदलेगा झारखंड का मौसम 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3-4 दिनों में झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है, यानी दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास होगा तो सुबह और शाम के समय हल्की सिहरन लोगों को महसूस हो रही है. वहीं आज झारखंड का अधिकताम तापमन 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमन में दो डिग्री की गिरावट आयी है, वहीं आज झारखंड के कुछ जिलों में बादल भी छाए रहेंगे.

पढ़ें अपने जिले का हाल

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27  डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 12 डिग्री रह सकता है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.