✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: हल्की बारिश से झारखंड में गर्मी से राहत,लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी, पढ़ें आज के मौसम का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:52:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में पिछले दो दिनों से लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, आसमान में बादल छाए रहने से और हल्की बारिश की वजह से अधितकम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी से अभी भी लोगों को राहत नहीं मिली है, वहीं पलामू और गढ़वा की बात की जाए तो यहां लोगों को लू से अभी भी राहत नहीं मिली है.पलामू में हीट वेव ने कहर बरपा रखा है, जहां पिछले तीन दिनों में लू से 31 लोग अपनी जान गवां बैठे है. झारखंड का मौसम अपना रूख तो बदल रहा है, जिससे हल्की बारिश भी हो रही है. लेकिन तापमान में गिरावट के बावजूद हीट वेव से लोगों को अब भी राहत नहीं मिली है.

 लू अगले दो दिनों तक मचायेगा ताडंव

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सिर्फ पलामू और गढ़वा जिले को छोड़कर अन्य जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पलामू में पिछले 24 घंटे में लू से 10 लोगों की जाने जा चुकी है. इन 10 लोगों में सेंट्रल जेल में तैनात एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है. वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो उन्होंने बताया है कि पलामू और गढ़वा में अभी दो दिनों तक गर्मी और लू से रात मिलने की कोई संभावना नहीं है.वहीं आज के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

लू के साथ वज्रपात से जा रही है लोगों की जान 

शनिवार को सबसे अधिकतम तापमान डाल्टनेगंज में 45.4 डिग्री सेल्सियस तो वही गढ़वा में 45 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं वहीं रांची में 38.4 डिग्री सल्सियस रिकॉर्ड किया गया.दूसरी ओर अन्य जिलों में आसमान में बादल छाये रहे, तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई चतरा में 10 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं कुछ जिलों में वज्रपात भी तांडव मचाया हुआ है. चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ में जबरदस्त वज्रपात देखने को मिला, जहां 6 लोगों की मौत वज्रपात की वजह से मौत हो चुकी है.

पढ़ें जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वही बोकारो में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. धनबाद में 37.5 अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गढ़वा की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पलामू जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पारा पहुंचेगा.चतरा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मलातेहार की बात की जाए तो लातेहार 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं पश्चिमी सिंहभूम में 37 अधिकतम तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather newsJharkhand weatherIMD alerttHeat waveHeat wave in jharkhandJharkhandJharkhand weather newsJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.