☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: कल से झारखंड के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना, 6-7 दिनों तक छाए रहेंगे बादल,जानें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast: कल से झारखंड के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना, 6-7 दिनों तक छाए रहेंगे बादल,जानें आज के मौसम का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री  गिरावट तो वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिराव देखी गई. वहीं मौसम विभाग का कहना है कल से एक बार फिर झारखंड के न्यूनतम तपमान में 3 डिग्री तक की बढोत्तरी होगी, वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरने की संभावना है.रविवार को अधिकांश जिलों में अच्छी खासी धूप खिली रही.हालांकि ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई.

 6-7 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की माने तो कल यानि मंगलवार से एक बार झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, यानि मौसम का मिजाज बदलेगा और आने वाले अगले 6-7 दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री की वृद्धि और गिरावट देखने को मिलेगी.वहीं बदलते मौसम के बीच लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना है और इसे हल्के में बिल्कुल नहीं लेना है.वरना यह आपको महंगा पड़ सकता है.

जानें अपने जिले का तापमान

आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30  डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30  डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 12 डिग्री रह सकता है.

Published at:17 Feb 2025 09:10 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.