✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:अब झारखंड वासियों को नहीं सतायेगी ठंड, पिछले तीन में 6 डिग्री चढ़ा न्यूनतम पारा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:57:10 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों लगातार बदलता नजर आ रहा है. पिछले 3 दिन पहले की बात करें तो झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी लेकिन मंगलवार से  झारखंड का न्यूनतम पारा चढ़ता नजर आ रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगतार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मंगलवार को झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और नयूनतम तापमान 8 डिग्री था, वहीं बुधवार को इसमे 3 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई, जो  जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, तो वहीं अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री से 25 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं आज एक बार फिर गुरुवार को झारखंड के न्यूनतम तपमान में 2 से 3 डिग्री की बढोतरी की संभावना है.वहीं अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.

पढ़ें आज का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो यहां भी बुधवार के मुकाबले आज अधिकतम तापमान में 3 तो वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है. आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 26  डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 11 डिग्री रह सकता है.

स्वास्थ्य को लेकर ना बरते लापरवाही

झारखंड में अब ठंड से लोगों को राहत मिलेगी संभावना नजर आ रही है, क्योंकि राज्य के अधिकांश जिलों का पारा 10 डिग्री से ऊपर जा चूका है. हालांकी स्वास्थ्य को लेकर लोगों को अब भी सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका खासा असर पड़ सकता है, इसलिए मौसम विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.