✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 Weather Forecast: झारखंड में अगले 4 दिनों के लिए कमजोर पड़ा मानसून! कहीं कहीं छिटपुट होगी बारिश, पढ़ें आज के मौसम का हाल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:11:50 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले दो दिनों से बारिश ना के बराबर हो रही है जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है और लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले चार दिनों तक झारखंड में मानसून का असर कम देखने को मिलेगा, क्योंकि चार दिनों तक मानसून राज्य में कमजोर रहेगा.जिसकी वजह से झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी तो वहीं अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा. जिससे लोग गर्मी से परेशान हो सकते है. वहीं कुछ जिलों में बदल रहेंगे.

झारखंड में अगले 4 दिनों तक कमजोर रहेगा मानसून! 

झारखंड में अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से गरज और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में चक्रवाती हवाओं का असर कमजोर पड़ चुका है, जिसकी वजह से बारिश नहीं हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम यूपी से साईकोल्निक दबाब बिहार से होते हुए झारखंड से पार हो रहा है जिसका असर आज झारखंड में देखने को मिलेगा.जिसकी वजह से आज झारखंड में छिटपुट बारिश हो सकती है. 

पढ़ें जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करें तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिक्तम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस  तो न्युनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस  रहेगा.वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस  रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26  डिग्री सेल्सियस  रहेगा.

Tags:jhrakhand weather update todayjhrakhand weather updatejhrakhand weather alert todayjhrakhand weather alertjhrakhand weather forecast todayjhrakhand weather forecastjhrakhand weather news todayjhrakhand weather newsjhrakhand weatherIMDIMD alert in jharkhandIMD alert ragerding rain in jharkhandmansoon alertjharkhand mansoon newsmansoon updatejharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.