✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: दो दिनों के लिए झारखंड में फिर कमजोर पड़ा मानसून! आज इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:39:08 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):चार दिनों की मेहरबानी के बाद झारखंड में फिर आज से मानसून का असर कम दिखेगा. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों की बात करें तो मौसम काफी सुहाना रहा. दिन भर बादल छाये रहे.वही दिन भर हल्की बारिश होती रही.सबसे अधिक बारिश गोड्डा में 37.2 मिलीमीटर हुई.वही सबसे अधिक तापमान भी गोड्डा में ही 36.3 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया.वही सबसे कम तापमान रांची में 23.2 डिग्री सेल्सियस देखा गया.आज के मौसम की बात  करे तो आज राज्य के हर जिले में हल्की बारिश की संभावना है.

झारखंड में फिर कमजोर पड़ा मानसून!
 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आज के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज झारखंड में मानसून की गति धीमी रहेगी. यह स्थिति कल यानि गुरुवार के दिन भी देखने को मिलेगी.20 जुलाई से मॉनसून फिर से झारखंड में पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा.आईएमडी की माने तो झारखंड में दो दिनों के लिए मानसून का ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर पड़ चूका है.जिसकी वजह से आज राज्य में भारी बारिश कहीं भी नहीं होगी.

आज इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश 

आज मानसून के ट्रफ के  कमजोर पड़ने की वजह से पुरे राज्य में हल्की बारिश देखी जा सकती है. वही कई जिलों में धूप भी खिली रहेगी. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा.वही झारखंड में अब तक बारिश की बात करें तो अब तक झारखंड  में 47 प्रतिशत कम बारिश  हुई है.जिसकी पूर्ति आनेवाले दिनों में हो सकती है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMDJharkhand mansoon updateJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.