✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:धीरे-धीरे झारखंड से विदा ले रहा है मानसून, इस दिन से हो सकती है ठंड की एंट्री

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:26:49 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3 दिनों के दौरन झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है जहां अधिकांश जिलो में धूप खिल रही है तो वही मौसम साफ हो रहा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानी शनिवार से झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़क धूप खिलेगी तो वही मौसम साफ रहेगा.धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होने लगेगा.कुल मिलाकर अब झारखंड वासियों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.

पढ़े मौसम पर आईएमडी का रिपोर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में फ़िलहाल कोई भी सिस्टम बनता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है जिसका मतलब है कि अब झारखंड वासियों को बारिश से राहत मिल जाएगी.बात अगर पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की जाए तो अधिकांश जिलो में मौसम साफ रहा हालांकी कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई.वही धूप खिलने और मध्यम हवा चलने की वजह से मौसम सुहाना हो गया है धीरे-धीरे अब झारखंड में ठंड की एंट्री होगी.

एक सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना

आईएमडी की ओर से जानकारी दी गई है कि आने वाले अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना है यानी इसमे गिरावट आएगी.जिसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास होगा.यानी इस बार दिवाली और छठ के दौरन लोगों को स्वेटर साल की जरूरत पड़ सकती है.

पिछले 3-4 दिनों में 4 डिग्री गिरा झारखंड का न्युनतम तापमान 

झारखंड के अधिकतम न्युनतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसमे कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालंकी पिछले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तो वही न्युनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है मौसम विभाग के कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के न्यूनतम तापमन में और एक डिग्री के गिरावत दर्ज की जा सकती है आज झारखंड का अधिकतम तापमन 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमन 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.