✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:झारखंड से नाराज़ मानसून बार-बार बदल रहा अपना ट्रैक!12 जुलाई तक बारिश की उम्मीद नहीं

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: July 10, 2024,
Updated: 12:01 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मानसून पूरे देश में अपना असर दिखा रहा है लेकिन झारखंड से पूरी तरह से नाराज़ चल रहा है. यही वजह है कि इस साल झारखंड में बारिश नहीं हो रही है.हर साल जहाँ जुलाई के महीने में हर तरफ झारखंड में बारिश देखने को मिलती थी लेकिन इस साल जुलाई महीने में मई वाली गर्मी और कड़क धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं. झारखंड में पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में बारिश की एक बूंद भी देखने को नहीं मिली.

बारिश के नाम पर एक बूँद देखने को नहीं मिली

24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकत्तम जिलों में कड़क धूप खिली रही. बारिश के नाम पर एक बूँद देखने को नहीं मिली.जिससे अधिक्तम तापमान में वृद्धि देखने को मिली.सबसे अधिक तापमान सरायकेला तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.6 देखा गया.सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम में 15 मिलीमीटर हुई.

आज भी झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज भी झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हलाँकि कुछ जिलों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना है.आईएमडी की मानें तो दो दिन के बाद झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है.जब तक मानसून की बारिश नहीं होती है तब तक राज्य के लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी.मौसम विभाग का मनाना है कि मानसून बार-बार अपना ट्रैक बदल रहा है जिसकी वजह से झारखंड में बारिश नहीं हो रही है.

इन जिलो में को लेकर IMD का येलो अलर्ट 

वही झारखंड के कुछ जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में लातेहार, गिरिडीह, पलामू, चतरा लोहरदगा, कोडरमा, रांची, गुमला जिला शामिल है.वही झारखंड के अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी.आज किसी जिले में बारिश की उम्मीद नहीं है.

पढें आज का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं पलामू में आज अधिक्तम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्युनतम तापमान 27डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिक्तम अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhand mansoon updateMansoon update jharkhandMansoon in JharkhandMansoon news jharkhandIMDIMD alert regarding rain in JharkhandRain in JharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.