☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: दो दिन बाद फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, गरज के साथ हो सकती है बारिश, पढ़ें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast: दो दिन बाद फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, गरज के साथ हो सकती है बारिश, पढ़ें आज के मौसम का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन-चार दिनों तक झारखंड में बारिश और वज्रपात का असर देखा गया. जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. वहीं रविवार से मौसम में स्थिरता आ गई है. आज भी मौसम में कोई बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं जताई गई है.पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही कल यानि मंगलवार को एक बार फिर झारखंड के न्यूनतम और अधिकतम तापमन में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.

कल से फिर करवट ले सकता है मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है जहां कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो ही हल्की बारिश और गरज की भी संभावना है.वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़त्तरी हो सकती है.आज यानि सोमवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड का मौसम सामान्य बना रहेगा यानि दोपहर के समय धूप खिलेगी, तो वही सुबह और शाम में हल्की सिहरन लोगों को महसूस हो सकती है.आज राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

जानें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 11 डिग्री रह सकता है.

Published at:24 Feb 2025 09:07 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.