☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:मंगलवार से फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल, पढ़ें अपने जिले का हाल

Weather Forecast:मंगलवार से फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल, पढ़ें अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम लगातार यू टर्न ले रहा है. जिसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम की बात की जाए अधिकांश जिलों में दोपहर के समय अच्छी खासी धूप खिली रही.हालांकि ठंडी हवाओं से सुबह-शाम के समय लोगों को हल्की ठंड लग रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आया.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस,तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मंगलवार से फिर बदलेगा झारखंड का मौसम

वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल यानी सोमवार के दिन झारखंड के अधिकतम तपमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. मंगलवार से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव नजर आएगा और 18, 19,20 फरवरी को कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे.वहीं लगातार मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क किया गया है कि इसको आप हल्के में ना लें वरना आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30  डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31  डिग्री और न्यूनतम 16  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 12 डिग्री रह सकता है.

Published at:16 Feb 2025 08:57 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.