✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इस दिन से 5 डिग्री चढ़ेगा पारा, पढ़ें आज का मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:59:20 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले चार पांच दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई है.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. एक तरफ जहां लोग मार्च के महीने में गर्मी से बेहाल हो रहे थे तो वहीं मौसम ने एक बार फिर करवट लिया और लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से झारखण्ड के मौसम में बदलाव हुआ है. पिछले तीन-चार दिनों में झारखण्ड के न्यूनतम तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई है तो वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिरा है.

10 मार्च से 5 डिग्री चढ़ेगा पारा, पढ़ें आज का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 1 सप्ताह तक झारखंड के मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, यानि मौसम शुष्क बना रहेगा.हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 5 दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.वहीं अधिकतम तापमान भी 5 डिग्री तक चढ़ सकता है.जिससे एक बार फिर झारखंड के लोगों को गर्मी का एहसास होगा.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28  डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 10 डिग्री रह सकता है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhnadjharkhnad newsjharkhnad news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.