☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:अगले 24 घंटे में 4 डिग्री और गिरेगा झारखंड का  पारा, आज इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पढ़ें  अपने जिले का हाल

Weather Forecast:अगले 24 घंटे में 4 डिग्री और गिरेगा झारखंड का  पारा, आज इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पढ़ें  अपने जिले का हाल

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों में लगातार अपना रंग बदल रहा है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं न्यूनतम तापमन भी 2 डिग्री लुढ़क चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं आने वाले 3 दिनों तक झारखंड का मौसम यूं ही बदला हुआ नजर आएगा. और तापमान में और 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

24 घंटे में 4 डिग्री और गिरेगा झारखंड का  पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में और 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे.वहीं वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट भी किया गया है.

24 मार्च से सामान्य हो सकता है झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 21, 22 और 23 मार्च तक झारखंड में बारिश की संभावना है वहीं 24 मार्च से झारखंड का मौसम सामान्य हो सकता है और झारखंड के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी.जिससे एक बार झारखंड के लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32  डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 18 डिग्री रह सकता है.

Published at:20 Mar 2025 08:45 AM (IST)
Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.