✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:फिर गर्मी से छूटेगा झारखंड वासियों का पसीना, अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा, पढ़े ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 25, 2025,
Updated: 3:56 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में एक बार फिर मौसम का तेवर तल्ख हो चूका है. धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसकी वजह से अब लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है हालांकी बारिश की वजह से लोगों को दो-तीन तक गर्मी से राहत मिली थी,लेकिन एक बार फिर मौसम ने अपना कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री के बढ़ोत्तरी हुई है.वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले दो दिनों में झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा लिए बढ़िया हो सकता है.

 अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री चढ़ेगा पारा

वहीं आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का मौसम शुष्क रहेगा झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़ी धूप खिलेगी, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से परेशानी हो सकती है. आज झारखण्ड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.मौसम विभाग के माने तो आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी. वही बारिश की कोई संभावना नहीं है.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 17  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 16 डिग्री रह सकता है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.