✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:आज फिर ठंड से ठिठुरेगा झारखंड, इन जिलों के न्यूनतम तापमान में आई 6-7 डिग्री की गिरावट, पढ़ें अपने जिले का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:31:58 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक बार फिर झारखंड का मौसम बदलने वाला है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला.चढ़ गई झारखंड के अधिकांश जिलों में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि झारखंड के न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 4-डिग्री की गिरावट आई है, तो वहीं कई जिलों के तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड किया गया.वहीं शुक्रवार की बात करें तो शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में और 2 डिग्री की गिरावट आएगी, तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावत दर्ज की जा सकती है. जिसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास होगा.

कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है

आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.आज से अगले दो दिनों तक लोगो को सिहरन महसूस होगी क्योंकि कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है.वहीं सोमवार से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढोत्तरी होगी.राजधानी रांची के मौसम के बात करें, तो आज राजधानी रांची का भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जिससे लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26  डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 26  डिग्री और न्यूनतम तापमान 13  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 और 9 डिग्री रह सकता है.

जानें पिछले 24 घंटे में किस जिले के न्यूनतम तापमान में कितने डिग्री की गिरावत दर्ज की गई

रांची-4 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर-3 डिग्री सेल्सियस

धनबाद-5 डिग्री सेल्सियस

डाल्टनगंज-7 डिग्री सेल्सियस

देवघर-5 डिग्री सेल्सियस

मेदिनीनगर-7 डिग्री सेल्सियस

मैक्लूसकीगंज-7 डिग्री सेल्सियस

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.