✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: गणतंत्र दिवस पर भी ठिठुरेगा झारखंड, अगले दो दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत, पढ़ें ताजा अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:08:09 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों लगातार बदल रहा है, जिसकी वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है, वही पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें झारखंड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं दर्ज किया गया.वहीं अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है, तो वहीं न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है,यानि अगले दो दिनों तक झारखंड के लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा.

पढ़ें अपने जिले का हाल

 आज रांची का अधिकतम तापमान 22  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है.वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमन आज 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमन 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. धनबाद का अधिकतम तापमन 23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. देवघर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.वहीं मेदिनीनगर का अधितकम तापमान आज 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है.डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत

वहीं आज यानि रविवार के मौसम की बात करें तो आज दोपहर के समय कड़क धूप खिलेगी वहीं शाम होती ही ठंड बढ़ेगी, और रात को लोगों को ज्यादा ठंड लगेगी.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 2 दिनों के बाद एक बार फिर झारखंड के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी  दर्ज की जाएगी.जिसमें लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है. वही लगातार हो रहे मौसम में बदलाव से मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है ताकि वह मौसमी बिमारियों से बच सके.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.