✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: प्रचंड गर्मी से झुलसते झारखंड को आज मिल सकती है राहत, पढें अपने जिलों का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:16:52 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड इन दिनों पूरी तरीके से प्रचंड गर्मी और हीट वेव की चपेट में है. यही वजह है कि यहां के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है.एक तरफ जहां लोग दिन-रात गर्मी से छटपटा रहे हैं. वही हीट वेव की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ी. वहीं सबसे ठंडी कही जाने वाली राजधानी रांची का भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वही सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम तापमान चाईबासा में 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में झमाझम बारिश होगी. जिसकी वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.

आज झारखंड के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना

वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम और पूर्वी ट्रूफ़ झारखंड से पार हो रहा है. जिसकी वजह से झारखंड का मौसम आज बदला हुआ नजर आएगा और झारखंड में बारिश हो सकती है.आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं राजधानी रांची में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. अन्य और जिलों में भी मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज लाइट जारी किया गया. वहीं आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. 

पढें अपने जिलों का संभावित तापमान 

आज के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.वही कोयलांचल यानी धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वही पलामू का तापमान आज 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही गढ़वा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. लौहनगरी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherWeather newsWeather alertJharkhand forecastIMDIMD alert regarding heat wave in jharkhand todayIMD alert regarding heat wave in jharkhandIMD alert regarding rain in jharkhand todayIMD alert regarding rain in jharkhandIMD alertJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.