✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल हुआ झारखंड,इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट, इस दिन से मिल सकती है राहत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:53:56 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन एक सोमवार से झारखंड के मौसम में अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में उमस वाली गर्मी, कड़क धूप ने लोगों को काफी ज्यादा परेशानी किया.जिससे लोगों का गर्मी से पसीना छूट गया.वही आज भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहनेवाला है.

23 अप्रैल से झारखंड में बढ़ेगी और गर्मी

मौसम विभाग की माने से 23 अप्रैल से झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ेगी क्योंकि पारा बढ़ने से गर्मी उमस वाली गर्मी लोगों को काफी ज्यादा सताने वाली है. जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से हीट वेब और गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.वही आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में कड़कड़ती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.

लगातार पारा बढ़ने से बेहाल हुए लोग

वही लागातार अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है जिससे लोगों का घर से निकलना भी दुभर हो गया है आलम यह है कि धूप की वजह से लोग बहुत सोच समझकर ही जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. अब झारखंड का अधिकताम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच चूका है.

रात के 10:00 बजे तक यहां वहां भागते नजर आये लोग

वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में उमस वाली गर्मी से लोग काफी ज्यादा परेशान दिखे. आलम ये रहा कि लोग रात के 10:00 बजे तक गर्मी से बेहाल नजर आए.आपको पता है कि जमशेदपुर का पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है, आप समझ सकते हैं कि ऐसे में लोगों का क्या हाल हो रहा है.

इस दिन से बदल सकता है झारखंड का मौसम

 वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 अप्रैल से झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल सकता है जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है, क्योंकि 26 अप्रैल को झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं बारिश भी हो सकती है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherHeat wave in jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.