✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के कई हिस्सों में आज भी गरज के साथ बारिश होगी, IMD ने आसमानी बिजली से किसानों को सचेत रहने की हिदायत दी है

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:26:11 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):24 घंटे में झारखंड में जबरदस्त बारिश देखी गई. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर आज भी झारखंड में देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से झारखंड में आज भी भारी बारिश होगी  वही रविवार को सबसे अधिक बारिश की बात की जाये गढ़वा जिले में 86 मिलीमीटर बारिश हुई  वही सबसे अधिक तापमन सरायकेला का  35.6 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान राजधानी रांची का 23.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज भी झारखंड में जमकर बरसेंगे  बादल

 मौसम विभाग की ओर से झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी आई है. मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आनेवाले तीन-चार दिनों तक दिखेगा जिसकी वजह सेजबरदस्त बारिश होगी जिसकी वजह से किसानों के खेतों के लिए यह बेहतर साबित होगा.

वज्रपात  को लेकर आईएमडी का येलो अलर्ट जारी

वहीं आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आज झारखंड के हर जिले में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होगी  वही वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.लोगों को चेतावनी दी गई है कि बारिश के समय घर से बाहर ना निकले.

पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी

Tags:Jharkhand newsJharkhand weather NewsWeather News jharkhand weather forecastWeather updateRanchi weatherWeather forecastToday weather jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.