✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: आनेवाले 5 दिनों तक झारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर! अधिकतम तापमान में आयेगी गिरावट, पढ़ें आज के मौसम का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:12:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक डिप्रेशन का जबरदस्त असर झारखंड में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से झारखंड में लगातार मौसम अपना मिजाज बदल रहा है, और पिछले तीन से चार दिनों से बारिश देखी जा रही है.वहीं  अनुमान जताया गया है कि आने वाले 5 दिनों तक झारखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा जिसकी वजह से झारखंड में बारिश तो कहीं वज्रपात की स्थिति देखी  जाएगी. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 3 से 4  डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

आज भी झारखंड में होगी झमाझम बारिश 

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो राजधानी रांची समेत कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई. सबसे अधिक वर्षा खूंटी जिले में 51 मिलीमीटर हुई, तो सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा है,वहीं  सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. 

आनेवाले 5 दिनों तक झारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर 

मौसम मैकेनिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक डिप्रेशन बना है उसका असर पिछले पिछले 4 दिनों से झारखंड में देखा जा रहा है. वही आने वाले 5 दिनों तक इसका जबरदस्त देखा जाएगा. जिसकी वजह से झमाझम बारिश होगी. वही वज्रपात भी देखा जाएगा. वहीं अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. 

पढ़ें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम 

आपको बताइए कि आज यानी शनिवार को पूरे राज्य में लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा और पलामू में झमाझम बारिश का अनुमान है.वहीं इन जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके साथ ही इन जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.  

पढ़ें जिलों का संभावित तापमान 

वहीं झारखंड के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज गिरिडीह, जामताड़ा पाकुड़, दुमका, गोड्डा, धनबाद और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तापमान तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा.वहीं पलामू, चतरा कोडरमा और गढ़वा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. वहीं खूंची,गुमला, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है. 

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherimd alert ragarding rain in jharkhandimd alert ragarding rainimd alertheat wave in jharkhandjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.