✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, पिछले दो दिनों में 3 से 4 डिग्री चढ़ा पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:16:29 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखण्ड के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. जिसको लेकर लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है. पिछले 2 दिनों में झारखण्ड के अधिकतम तापमान में जहां 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, तो वही न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री चढ़ चूका है. जिसकी वजह से लोगों को जहां ठंड से राहत मिली है, तो वहीं दोपहर के समय गर्मी का भी एहसास हो रहा है.आज झारखण्ड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है.पिछले 24 घंटे में झारखण्ड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढोतरी हुई है तो न्यूनतम तापमान में कोई भी बदलाव नहीं आया है. वहीं कल यानि बुधवार की बात करें तो कल यानी बुधवार की बात करें तो कल भी न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री के बढोतरी होगी, जबकी अधिकतम तापमान में बढोतरी नहीं  होगी.

पढ़ें अपने जिले का तापमान

वहीं राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और नवीनतम तपमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33  डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 और 13 डिग्री रह सकता है.

 अगले 3 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में और बढोतरी होगी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में और बढोतरी होगी.जिससे लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास होगा. पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान चतरा में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, गया तो वहीं सबसे अधिक तापमान, सरायकेला में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.वहीं लगातार मौसम में बदलाव के बीच मौसम विभाग लोगों को सतर्क कर रहा है कि अपने स्वास्थ्य को लेकर जरा भी लापरवाही ना बरते वरना महंगा पड़ सकता है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.