✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:झारखंड में दो दिन और दिखेगा साइक्लोनिक डिप्रेशन का असर,इन चार जिलों को छोड़कर आज सभी जिलों में होगी बारिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:21:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. पिछले 15 से 20 दिनों से झारखंड में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है. जिससे लोगों को कभी राहत मिल रही है, तो कभी गर्मी से बेचैनी हो रही है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड के अधिकांश जिलों में मंगलवार को गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई. सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी सिंहभूम में 40 मिली मीटर हुई. वहीं सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो 43.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया वहीं सबसे कम तापमान रांची का रहा. आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी अधिकांश जिले में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है.                        

आज भी झारखंड में होगी झमाझम बारिश 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक डिप्रेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. अगले दो दिनों तक झारखंड में अच्छी खासी बारिश देखी जाएगी. वही आपको बता दे कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक डिप्रेशन का असर अगले दो दिनों तक झारखंड में देखा जाएगा. हालांकि इससे अधिकतम तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

 इन चार जिलों को छोड़कर आज सभी जिलों में होगी बारिश 

आज बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों जैसे चतरा, पलामू गढ़वा और लोहरदगा को छोड़कर अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.इसके साथ ही  इन जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगे जिस लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

 पढें जिलों का संभावित तापमान

 वही आज झारखंड के जिलों की संभावित तापमान की बात की जाए तो धनबाद, गिरिडीह जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वह लातेहार, पलामू, कोडरमा, चतरा गढ़वा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. बात कर लेते हैं गुमला, राजधानी, रांची खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.वही सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.  

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastimd alert in jharkhandimd alert reagarding rain in jharkhandheat wave in jharkhandjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayimd jharkhandimd department jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.