✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast: बड़ी राहत ! झारखंड में अगले दो से तीन दिनों में मानसून पहुंचने के आसार , साइक्लोनिक असर से सूबे के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:10:39 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई. रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान जमशेदपुर में 24.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम विभाग की ओर से लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. 

झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग की माने तो आने वाली तीन-चार दिनों तक झारखंड में अच्छी खासी बारिश होगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आने वाले तीन-चार दिनों तक झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा. जिसकी वजह से झमाझम बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएग. इस दौरान मौसम विभाग ने तेज हवाओं से लोगों को सावधान रहने की भी चेतावनी भी दी है.

आज भी झारखंड में होगी झमाझम बारिश

वही आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वही मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

पढें जाए की अपने जिलों का संभावित तापमान की बात 

राज्य के संभावित तापमान की बात की जाए तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. जमशेदपुर के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो आज वहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही पलामू का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. गढ़वा जिले की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तुम्हें न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherIMD alertIMDIMD alert regarding heat wave in jharkhandIMD alert regarding rain in jharkhandJharkhand weather report todayJharkhand weather reportJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.