✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Forecast:उत्तर भारत में बर्फबारी से झारखंड में बढ़ेगी ठंड, घना कोहरा लोगों के जीवन को करेगा प्रभावित, पढ़ें आज का मौसम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: November 22, 2024,
Updated: 9:05 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में सर्दी की दस्तक हो चुकी है. धीरे-धीरे इसमे इजाफा भी हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 26 नवंबर से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है,क्योंकि उत्तर भारत में बर्फ़बारी और ठंडी हवा चलने की वजह से झारखंड में भी धुंध और बादल देखने को मिल सकते हैं. वही रात के समय कनकनी बढ़ सकती है,जिससे लोगों को खासा ठंड का एहसास होगा.

पढ़ें पीछले 24 घंटे में कैसा रहा राज्य का मौसम

वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची की बात की जाए तो रांची का न्यूनतम तापमन 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमन 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा वही इसमे कांके के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो एक गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.वहीं गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं मेदीनीनगर का न्यूनतम तापमन 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

26 नवंबर से बदलेगा झारखंड का मौसम

वही  आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान शुष्क रहेगा. वही सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा. वही दोपहर में अच्छी खासी धूप खिलेगी, लेकिन ठंडी हवा चलने की वजह से  लोगों को रात के समय काफी ठंड का एहसास होगा.वहीं मौसम विभाग की माने से 26 नवंबर तक झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं ठंड की वजह से कोहरा भी बढ़ सकता है.

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.