✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में कहां होगी बारिश, कहां गिरेंगे ओले, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:35:42 AM

रांची (RANCHI): राज्य भर में मॉनसून अब कमजोर जरूर हो रहा है.  लेकिन सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश  84.5 एमएम सुजानी देवघर कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज की गई.  सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रांची मेट्रोलॉजिकल केंद्र में दर्ज किया गया.

अगले पाँच दिनों में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं 

फिलहाल राज्य में  राज्य भर में 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगभग हर क्षेत्र में कहीं-कहीं  बरसात होने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई है. 16 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है.16 और 17 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है. 18 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से माध्यम दर्जे की  वर्षा होगी. वहीं  19 और 20  सितंबर को बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 16और 17 सितंबर को राज्य में कहीं कहीं वज्रपात की आशंका जताई गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.