✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में मौसम हुआ सुहाना, आधे घंटे की झमाझम बारिश में खूब गरजे बादल, जमकर गिरे ओले

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:11:32 PM

टीएनपी डेस्क: झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह आंधी-बारिश के साथ खूब ओले भी गिरने शुरू हो गए. शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे रांची के आसमान में काले बादल छाये और जोरदार बारिश हुई. आधे घंटे तक राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, धनबाद, सिमडेगा, गिरिडीह, देवघर, गुमला, कोल्हान समेत राज्य के कई हिस्सों में मेघ के तेज गर्जन और हवाओं के बीच बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का ये दौर 23 मार्च तक बना रहेगा. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और कम दवाब क्षेत्र के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है.

खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश हुई. वहीं किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान है. इटकी के ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsJharkhand weatherJharkhand weather forecastRain in jharkhandHeavy rain in jharkhandझारखंड में ओलावृष्टिJharkhand weather updateWeather news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.