☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: 3 दिनों तक झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का व्यापक असर,पढ़े आज का हाल 

Weather Alert: 3 दिनों तक झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का व्यापक असर,पढ़े आज का हाल 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लोग कडाके की ठंड की मार झेल रहे है. वहीं से शीतलहरी भी हांड कंपा रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से जो जानकरी दी गई है वो काफी ज्यादा परेशान करने वाली मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी जिससे लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.ऐसे में चलिए जान लेते है आज यानी बुधवार के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

तीन दिनों तक झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का व्यापक असर

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का व्यपक असर देखने को मिलेगा जहां कड़ाके की ठंड लोगों को खूब सतायेगी.तो शीतलहरी की मार से लोग परेशान रहेंगे.हालांकी 3 दिनों के बाद से धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन ठंड से पर इसका कोई खास असर होने वाला नहीं है.कुल मिलाकर ठंड से बचने का एक ही उपाय है कि आप घर से बिना काम बाहर ना निकले और सुबह 7:00 बजे से पहले घर से निकले की सोचे भी नहीं.

तापमान दो से तीन डिग्री गिरा सकता है

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले कुछ दिनों में भले झारखंड के तापमान में वृद्धि होगी लेकिन 3 दिनों के दौरान इसमे गिरावट देखने को मिलेगी.जहा अधिकतम और न्युन्तम तापमान दो से तीन डिग्री गिरा सकती है.इस दौरान कुछ जिलों में बादल छाये रहेंगे हलांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच अधिकांश जिलो में घना कोहरा देखने को मिलेगा जो धूप निकलते ही साफ हो सकता है.

पिछले 24 घंटे में एक डिग्री गिरा झारखंड का पारा

वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाये तो 1 डिग्री की गिरावट आयी है.वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जा सकता है.

Published at:09 Dec 2025 11:40 PM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.