☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: झारखंड के इन 17 जिलों में मौसम का व्यापक असर,आंधी तूफ़ान के साथ वज्रपात की चेतावनी

Weather Alert: झारखंड के इन 17 जिलों में मौसम का व्यापक असर,आंधी तूफ़ान के साथ वज्रपात की चेतावनी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफ़ान का असर इन दिनों झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है.जहां लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य की राजधानी रांची समेत कई जिलों में सामान्य बारिश हुई,लेकिन आज राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और आंधी तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है.

आंधी तूफ़ान के साथ वज्रपात से रहे सावधान

मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के 17 जिलों में मौसम का तांडव देखने को मिलेगा. जहां पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है वहीं वज्रपात का भी असर देखा जाएगा.

इन 17 जिलों में दिखेगा मौसम का व्यापक असर 

आज झारखंड के जिन जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है उन जिलों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां और खूंटी शामिल है.आज भारी बारिश को देखते हुए यहाँ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.वहीं 12 जिलों जैसे लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा,रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में आज गरज के साथ बारिश और वज्रपात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कोल्हान के इन जिलों में सुबह से हो रही है बारिश

वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो सरायकेला में कल रात से ही बारिश हो रही है जो आज सुबह तक जारी है.मौसम विभाग की माने तो आज कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां में भारी बारिश हो सकती है जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.

अगले 24 घंटे में एक डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 3-4 दिनों से झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.वही अगले 24 घंटे झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:29 Jun 2025 02:44 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.