✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:झारखंड में कहर बनकर टूटा मौसम,अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 6 की मौत,आज इस जिले के लोग रहें सावधान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:28:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा में मौसम ने कहर बरपाया,जहां गरज के साथ भारी बारिश हुई तो वहीं आंधी तूफ़ान की वजह से भारी तबाही मौसम ने मचाया.वही वज्रपात का कहर भी देखा गया. खासकर चाईबासा जिले में शाम के 7:00 बजे के बाद भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.वही आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज यानी शनिवार के दिन राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है राजधानी रांची के कुछ जिलों में आज हल्की फुल्की बारिश होगी.हालंकी सुबह से ही कुछ हिस्सों में बादल दिखाई देंगे.आज पुरे झारखंड में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं लोगों को इस दौरान घर से निकलने से मना किया गया है.

इन जिलों में वज्रपात से 6 लोगों की हुई मौत

वही राज्य के कुछ जिलों में मौसम कहर बनकर टूटा जहां अलग-अलग जिलों से वज्रपात की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई.जिसमे 40 साल के गट्टू भुईयां की पलामू के सतबरवा में लेस्लीगंज में 55 साल के शिवराज उरांव,तरहसी में 28 साल के विंदु सिं, हजारीबाग के बरकट्ठा में 42 साल के बाल गोविंद महतो,चतरा के सिमरिया में 45 साल की सोहरी देवी,कटकमसांडी में 30 साल के राजू यादव शामिल है.

अगले 3 दिनों तक दिखेगा मौसम का व्यापक असर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है क्या आनेवाले अगले 3 मई तक झारखंड में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठेंगे. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगर सब कुछ सही रहा तो झारखंड में 6 से 7 जून के बीच मानसून की एंट्री हो जाएगी. उसके बाद पुरी तरीके से झारखंड वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं पानी की परेशानियां भी दूर हो जाएगी.

अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में आएगी एक डिग्री की बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आया है हालांकी आने वाले अगले दो दिनों में इसमे 1 डिग्री का इजाफा हो सकता है वही आज झारखंड का अधिकताम तापमन 31 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.