टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. राजधानी रांची और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में सामान्य से अधिक ठंड रह सकता है. यहां तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होगा.
IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम में दिनभर बादल छाए रह सकते है. दोपहर बाद कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.इसी तरह रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर में भी बारिश के आसार बने हुए है.वहीं संथाल परगना क्षेत्र के देवघर, दुमका और जामताड़ा में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
कुछ जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है
वही दूसरी ओर पलामू, गढ़वा और डालटनगंज जैसे इलाके राज्य के सबसे गर्म क्षेत्रों में बने रह सकते है. यहां अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. साफ मौसम की वजह से इन इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.