☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert:अगले दो दिनों तक झारखंड में कहर बरपायेगा मौसम,इन 3 जिलो में मुसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather Alert:अगले दो दिनों तक झारखंड में कहर बरपायेगा मौसम,इन 3 जिलो में मुसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मानसून एक बार फिर अपना रंग दिखा रहा है पिछले 24 घंटे में झारखंडl का अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे कई जिलो में मुसलाधार बारिश हुई.वही कोल्हान के कई जिलों में इस दौरन तेज हवा चली तो वहीं दिन में दो से तीन बार बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह से सुहाना रहा.आपको बता दे की पिछले 3-4 दिनों में झारखंड का अधिकतम तापमान में 4 डिग्री के गिरावट आ चुकी है जिससे लोगों को अब सितंबर में अक्टूबर वाली गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है.

शुक्रवार तक झारखंड में दिखेगा बारिश का असर

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार तक झारखंड में बारिश का प्रभाव देखा जाएगा.जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना है इसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे तो कुछ जिलों में हल्की फुल्की तो कुछ जिलों में मुसलाधार बारिश देखने को मिली.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

वही आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.जिसे देखते वह अलर्ट जारी किया गया है.आज झारखंड के तीन जिलों पश्चिमी सिंहभूम , गुमला और सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सरायकेला खरसावां,लातेहार, पलामू, गढ़वा,लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आने वाले अगले दो दिनों में दो डिग्री चढ़ सकता है झारखंड का पारा

झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1डिग्री की बढोतरी देखने को मिली है.वही आने वाले अगले दो-तीन दिनों में इसमे 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जतायी गयी है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से न्यूनातम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Published at:04 Sep 2025 03:29 AM (IST)
Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.