✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Alert: अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड में कहर बरपायेगा मौसम,आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:16:07 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दुर्गा पूजा के दौरान भी झारखंड में लगातार झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. वही आज यानि गुरुवार के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रांची समेत कोल्हान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात देखने को मिल सकता है.यानी आज भी झारखंडवासियों को बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.आलम यह है कि दुर्गा पूजा के मेले के दौरान भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

आज 25 सितंबर को मौसम को लेकर आईएमडी का कहना है कि दोपहर 2:00 बजे के बाद राजधानी रांची के अधिकाँश जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है.हालांकी सुबह से ही राजधानी में बारिश का असर देखने को मिल रहा है जहां आधे घंटे की बारिश में ही जल जमाव हो गया है.कोल्हान के अधिकाँश जिलों में दोपहर के बाद बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गयी है.

पिछले 24 घंटे में हल्का फुल्का दिखा मौसम का असर

 पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो हल्की फुल्की बारिश देखने को मिली इसके पीछे की वजह यही रही कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव थोड़ा कमजोर है जिसका झारखंड में बारिश का असर कम दिखा लेकिन वही एक बार बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन गया है जिससे आज झारखंड पर इसका असर देखने को मिल सकता है.मौसम विभाग साफ कहना है कि आनेवाले अगले तीन-चार दिन तक दोपहर 1:00 बजे के बाद अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात का असर देखने को मिलेगा.

पढे कोल्हान के मौसम का हाल

वही बात है कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली.जिससे उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. वहीं आज सुबह से ही सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में कड़क धूप खिली हुई है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है.दोपहर 1:00 बजे के बाद यहां मौसम का मिजाज बदल सकता है.

आने वाले अगले दो दिनों में दो डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो उसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है वही न्युनतम तापमान भी एक डिग्री चढ़ चूका है.आने वाले अगले 24 घंटे में इसमे कोई बदलाव की संभावना नहीं है. अगले 2 दिनों में इसमे दो डिग्री की गिरावट हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, रहने की संभावना जतायी गयी है.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

राजधानी रांची रामगढ़ के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.